जेपीसी के दो उग्रवादी धराए, कोयला व्यवसायी के अपहरण की थी साजिश

    जेपीसी के दो उग्रवादी धराए, कोयला व्यवसायी के अपहरण की थी साजिश

    चतरा (CHATRA) चतरा के टंडवा स्थित कोयलांचल में आतंक का पर्याय बन चुके जेपीसी उग्रवादी के विरुद्ध टंडवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लेवी की मांग को लेकर कोयला व्यवसायी के अपहरण की साजिश रचने वाले जेपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार कर लिए गए. टंडवा के एसडीपीओ शम्भू सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस कर  इस बाबत जानकारी दी.

    लेवी नहीं देने पर अपहरण की साजिश

    एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि जेपीसी उग्रवादी संगठन के कुछ अपराधकर्मी कोयलांचल में लेवी को ले अपहरण की साजिश कर रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ शंभु सिंह के नेतृत्व में गठित टंडवा थाना पुलिस की टीम ने केरेडारी थाना क्षेत्र से जेपीसी उग्रवादी संगठन के दो अपराधकर्मी बसंत कुमार व अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ शंभु सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो मोटरसाइकिल समेत अलग-अलग कंपनियों के दो मोबाइल जब्त किए हैं.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी ने कोयला कारोबारी केशो साव से एक लाख रुपए लेवी का मांग किया था.  कोयला कारोबारी के लेवी की रकम देने से इंकार करने पर अपराधियों ने उनके अपहरण की साजिश रची थी.

    रिपोर्ट : संतोष कुमार

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news