जुआ अड्डे पर छापेमारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत 4 घायल

    जुआ अड्डे पर छापेमारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत 4 घायल

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) - दीपावली की देर रात जमशेदपुर से सटे पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने जुआ अड्डे पर छापेमारी करने आई पुलिस टीम पर लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया. इस घटना में थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. साथ ही एक जवान के सिर में गंभीर चोट लगी है. हालांकि सभी बाल बाल बच गए.

    बड़े पैमाने पर जुआ अड्डा का संचालन

    बता दें कि कोवाली थाना को कोवाली पंचायत में बड़े पैमाने पर जुआ अड्डा संचालित किए जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी. अड्डे पर बड़ी संख्या में स्थानीय मौजूद थे. मौके पर पुलिस को देख उन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. घायलों का अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया. वहीं पुसिल पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news