बेशर्मी की हद! पीरियड के असहनीय दर्द से तड़प रही थी महिला, जब मांगी लीव तो बॉस ने कही ऐसी बात कि ....

    बेशर्मी की हद! पीरियड के असहनीय दर्द से तड़प रही थी महिला, जब मांगी लीव तो बॉस ने कही ऐसी बात कि ....

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कॉर्पोरेट जगत में नौकरी करना सभी के लिए आजकल एक चुनौती बन गई है.जहां काम का बोझ और लक्ष्य पूरा करने के तनाव में लोगों की तबीयत खराब हो रही है, तो वही वर्क प्लेस पर टॉक्सिक कल्चर का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.जहां एक महिला के साथ उसके बॉस ने इसलिए बेशर्मी की क्योंकि उससे पीरियड का दर्द बर्दाश्त नहीं हो पा रहा था.आप सभी को पता है कि हर महिला को हर महीने पीरियड्स आते है, वही जब बात दर्द की होती है तो किसी को दर्द कम होता है, किसी को ज्यादा होता है या किसी को ना के बराबर होता है ऐसे में कॉरपोरेट जगत या कहीं भी काम करने वाली महिलाओं को छुट्टी लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता.

    क्या पीरियड्स के लिए छुट्टी मांगना गलत है ? 

    दरअसल जब भी ऑफिस में काम करते समय महिलाएं या लड़कियों को पीरियड्स आते है तो वहां छुट्टी के लिए बॉस से बात करती है.जहां महिलाओं की समस्या समझ कर उन्हें ऑफिस से छुट्टी दे दी जाती है.बहुत से जगह पर लोग इस दर्द को समझते है लेकिन बहुत ऐसे बेशर्म लोग भी है जिनके अंदर इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं होती.कई कंपनी में महिलाओं को महीने में एक लीव पीरियड्स के लिए दी जाती है लेकिन इसी कॉर्पोरेट जगत से जो मामला सामने आया है उसने मानवता को शर्मिंदा कर दिया है.

    पढ़े क्या है पूरा मामला

    दरअरसल कॉर्पोरेट जगत में काम करने वाली एक महिला पर पीरियड के असहनीय दर्द और उसके बाद अपने बॉस द्वारा किये गये अपमानजनक व्यवहार को Reddit पर शेयर किया है.जिसने बताया है कि ऑफिस में काम करने के दौरान उसके पीरियड्स आ गए और वह पेट दर्द से काफी ज्यादा तड़प रही थी जब उसने बॉस से छुट्टी की डिमांड की तो बॉस ने छुट्टी देने के बजाये उसके साथ गलत व्यवहार किया जिसकी वजह से मजबूर होकर उसे नौकरी तक छोड़ना पड़ा.

    Reddit पर छलका महिला का दर्द

    आपको बताएं कि Reddit पर r/IndianWorkplace नाम के पेज पर@Appropriate-Panic936 हैंडल से महिला ने अपने दर्द को लोगों ने साझा किया है और बताया है वह पीरियड के दर्द से काफी ज्यादा परेशानी थी और उसे चक्कर भी आ रहे थे. जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने बोस से लीव मांगी लेकिन बॉस ने उसके साथ काफी बुरा व्यवहार किया.उसने इसे बर्दाश्त करने के लिए कहा.वही हद तो तब हो गई जब उसने महिला की तुलना अपनी पत्नी से कर दी और कहा कि मेरी पत्नी को भी हर महीने पीरियड्स आते है लेकिन वह अपने काम को बंद नहीं करती.

    इस्तीफा देने के बाद भी महिला के साथ किया जा रहा है गलत व्यवहार

    बॉस ने उस महिला से बड़ी बेरूखी से बात की और कहा कि दर्द सभी को होता है उसे बर्दाश्त करने की क्षमता को बढ़ाना चाहिए.इतना सुनते ही महिला ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया.हालांकी बेशर्मी की हद तक पार हो गई जब नौकरी छोड़ने के बाद भी उसको परेशान किया गया.महिला का आरोप है कि इस्तीफा स्वीकार करने के बाद कंपनी अब उसके ‘फाइनल सेटलमेंट’ से एक ‘वर्क रिलेटेड कोर्स’ की फीस काटने की धमकी दे रही है.

    सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा

    वही सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. सभी लोग बॉस को सबक सिखाने की बात कर रहे है.और उसके खिलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करने की बात भी कह रहे है लोगों का कहना है कि किसी की भी मेडिकल स्थिति का मज़ाक उड़ना गलत है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news