नारी शक्ति : जानिए सुरेखा यादव को, क्यों आईं चर्चा में

    नारी शक्ति : जानिए सुरेखा यादव को, क्यों आईं चर्चा में

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत में महिला एक शक्ति के रूप में जानी जाती है. इस देश में महिलाओं की पूजा की जाती है.उन्हें शक्ति का प्रतिरूप माना जाता है. आज भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, राजनीति हो या प्रशासन, स्पेस हो या फिर सेना,सभी जगहों पर महिलाएं बखूबी अपना महत्व दिखला रही हैं. भारत में आधी आबादी यानी महिलाओं को दूसरे देशों की तुलना में अधिक अधिकार मिले हैं. आज महिलाएं हवाई जहाज उड़ा रही हैं तो ट्रेन भी दौड़ा रही हैं. एक ताजा नाम अभी चर्चा में आया है वह है सुरेखा यादव का. सुरेखा यादव ने अपने नाम एक रिकॉर्ड स्थापित किया है.

    अब जानिए सुरेखा यादव के बारे में

    महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली सुरेखा यादव पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत के संचालन का दायित्व दिया गया है. वे देश की पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं जो वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ा रही हैं. सुरेखा यादव ना सिर्फ भारत की बल्कि एशिया की पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं. भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सबसे हाई स्पीड ट्रेन है. इसका पायलट बनने के लिए कई मानकों को पूरा करना अनिवार्य होता है. सुरेखा यादव ने उन मांगों को पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर हैंडल पर सुरेखा यादव की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news