बारिश मे फुटबॉल खेल रहे थे खिलाड़ी, वज्रपात की चपेट मे आकर दो की मौत 11 घायल

    बारिश मे फुटबॉल खेल रहे थे खिलाड़ी, वज्रपात की चपेट मे आकर दो की मौत 11 घायल

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने है.  दरअसल पुरुलिया जिले के रोंडिया ग्राम इलाके मे स्थित एक खुले मैदान मे इलाके के कुछ युवक फुटबॉल खेल रहे थे.  ठीक उसी दौरान मूसलाधार बारिश भी शुरू हो गई. तभी अचानक वज्रपात गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 11 लोग घायल बताए जा रहे है. इसके बाद सभी घायलों को स्थानिय लोगों ने पुरूला जिले के महकमा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सभी का इलाज किया जा रहा है.

    इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि वज्रपात गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं घायल 11 लोग काफी बुरी तरह घायल हुए है. चिकित्सकों कि दिखा निर्देश पर सभी का इलाज किया जा रहा है. वहीं इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. साथ ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news