एक ही छत के नीचे मंत्रालयों का नया केंद्र, जानिए कैसा है पीएम मोदी का नया ऑफिस

    एक ही छत के नीचे मंत्रालयों का नया केंद्र,  जानिए कैसा है पीएम मोदी का नया ऑफिस

    टीएनपी टेस्क(TNP DESK) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में कार्यभार संभालेंगे. दोपहर करीब 1:30 बजे वे इस नए कॉम्प्लेक्स के नाम का औपचारिक अनावरण करेंगे. शाम लगभग 6 बजे सेवा तीर्थ तथा कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन कर एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इससे पहले साउथ ब्लॉक में शाम 4 बजे केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक होगी, जो ब्रिटिश काल की ऐतिहासिक सेक्रेटेरिएट इमारत में आयोजित अंतिम बैठक मानी जा रही है.

    अब तक प्रधानमंत्री कार्यालय और कई मंत्रालय नई दिल्ली के नॉर्थ व साउथ ब्लॉक से संचालित होते रहे हैं, जो करीब 78 वर्षों से शासन का प्रमुख केंद्र रहे. पहले एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव कहलाने वाले इस परिसर का नाम 2 दिसंबर 2025 को बदलकर सेवा तीर्थ रखा गया, जिसका अर्थ है सेवा का स्थान. दारा शिकोह रोड स्थित यह परिसर लगभग 2.26 लाख वर्ग फीट (करीब 5 एकड़) में फैला है. इसका निर्माण Larsen & Toubro ने करीब 1189 करोड़ रुपये की लागत से किया है.

    कॉम्प्लेक्स में तीन मुख्य भवन हैं सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय  सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय तथा एनएसए अजीत डोभाल का कार्यालय होगा. कैबिनेट सचिवालय पहले ही सितंबर 2025 में यहां स्थानांतरित हो चुका है. कर्तव्य भवन-1 और 2 में वित्त, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, कॉरपोरेट मामलों, संस्कृति, विधि एवं न्याय, सूचना एवं प्रसारण, कृषि एवं किसान कल्याण, रसायन एवं उर्वरक तथा जनजातीय कार्य मंत्रालयों को नए कार्यालय आवंटित किए गए हैं. गृह मंत्रालय भी नॉर्थ ब्लॉक से जनपथ स्थित कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट भवन में शिफ्ट हो चुका है, जहां उसे 347 कमरे मिले हैं.

     सेवा तीर्थ परिसर में प्रधानमंत्री का नया आवास भी निर्माणाधीन है. तैयार होने के बाद वे 7, लोक कल्याण मार्ग से यहां स्थानांतरित होंगे. यह पूरा विकास कार्य Central Vista Redevelopment Project के अंतर्गत किया गया है, जिसमें नया संसद भवन और कर्तव्य पथ समेत कई सरकारी परिसरों का पुनर्विकास शामिल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news