प्यार के लिए कुछ भी करेगा! बॉयफ्रेंड के करीब आ रही थी दूसरी लड़की, नहीं हुआ बर्दाश्त और कर बैठी ये कांड

    He'll do anything for love! Another girl was getting close to his boyfriend, and his girlfriend couldn't stand it and committed this crime। बॉयफ्रेंड के करीब आ रही थी दूसरी लड़की, गर्लफ्रेंड को नहीं हुआ बर्दाश्त और कर बैठी ये कांड

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):वैलेंटाइन डे वीक चल रहा है एक तरफ जहां प्रेमी जोड़े एक दूसरे को सरप्राइज देकर खुश करने में लगे हुए है तो वही इसी बीच एक लव ट्राएंगल का खौफनाक मामला सामने आया है.जहां दूसरी लड़की का बॉयफ्रेंड से दोस्ती बढ़ाना एक लड़की को इतना ज्यादा नगवार गुजारा कि उसने एक खौफनाक कांड कर दिया.जिसके अब लोग माथा पीट रहे है कि क्या कोई ऐसा भी कर सकता है.

    पढ़े कब और कहाँ का है पूरा मामला

    दरअसल ये पूरा मामला मंगलवार के दिन का है.जहां मुंबई के शिवाजी नगर इलाके के फुरकानिया क्षेत्र में 19 वर्षीय शिफा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हलांकी गोली चलने के बाद स्थानिय लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी.उसकी हत्या और किसी ने नहीं बल्की उस युवक और उसकी गर्लफ्रेंड ने की थी जिसके करीब सिफ़ा जाने की कोशिश कर रही थी.

    लव ट्रायंगल में हत्या

    जानकारी के मुताबिक शिफा जिसकी हत्या की गई है वह एक लड़के के करीब जाने की कोशिश कर रही थी. जिसकी भनक जब उसकी गर्लफ्रेंड को लगी तो यह बात उसको काफी नागवार गुजरी.बस क्या था उसने सिफ़ा की हत्या के लिए अपने बॉयफ्रेंड को राजी किया और दोनों ने मिलकर उसे गोली मार दी.जब मामला थाने तक पहुंच गया तो पुलिस ने पूछताछ शुरू की जिसका बाद खौफनाक हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है.पुलिस का कहना है कि ये हत्या पूरी तरह से प्रेम प्रसंग का जलन की वजह से हत्या हुई है.



    Related News