प्रधानमंत्री मोदी ने रचा इतिहास, 8931 दिनों के साथ बने देश के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले प्रमुख

    प्रधानमंत्री मोदी ने रचा इतिहास, 8931 दिनों के साथ बने देश के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले प्रमुख

    TNP डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार के प्रमुख बन गए हैं.. उन्होंने ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.  उन्होंने 8931 दिन सेवा कर ली है.  यह  अवधि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक एतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.  गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी कुल सेवा अवधि अब सबसे लंबी हो गई है.  यह  रिकॉर्ड पहले सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम था.  जिन्होंने 8930 दिनों तक शासन किया था.  नरेंद्र मोदी ने इस आंकड़े को पार करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है.  उनका यह सफर अभी जारी है.  

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सोशल मिडिया पर पोस्ट 

    गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 8931 दिन राष्ट्र प्रथम को समर्पित शासन, ईमानदारी और देशवासियों की निस्वार्थ सेवा के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाता है.  उन्होंने कहा है कि यह अवधि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और अब प्रधानमंत्री के रूप में उनकी निरंतर सेवा को दिखाती है.   सोशल मीडिया  पर पोस्ट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि  सेवा, कड़ी मेहनत और अटूट समर्पण पर आधारित एक मील का पत्थर हासिल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.  इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में किसी भी सरकार के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख बन गए है. 

    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि 

     इधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया  पर पोस्ट किया है.  कहा है सेवा, समर्पण और अथक परिश्रम की एक ऐतिहासिक उपलब्धि ,आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग जी के 8930 दिनों के रिकॉर्ड को पार करते हुए 8931 दिन के साथ भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार का नेतृत्व करने का कृतिमान स्थापित किया है.  गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक मोदी जी का यह सफर राष्ट्र प्रथम की भावना और हर नागरिक के प्रति समर्पित सेवा का प्रतीक है. 

     



    Related News