Loksabha Election Result : हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 68148 वोट आगे

    Loksabha Election Result : हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 68148 वोट आगे

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू  हो गया है. काउंटिंग शुरु होते ही चुनाव के रुझान आने शुरु हो गया है. अभी तक जो रुझान आ रहे हैं. उसके मुताबिक झारखंड में एनडीए 10 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि इंडिया गठबंधन 4 सीटों पर आगे चल रही है. जिन 10 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है, उसमें रांची, जमशेदपुर, गोड्डा, दुमका, गिरीडीह, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू है. तो वहीं इंडिया गठबंधन से राजमहल, खूंटी, सिंहभूम और लोहरदगा शामिल है.

    हजारीबाग लोकसभा सीट

    बात अगर हजारीबाग लोकसभा सीट की करे तो एनडीए ने इस सीट से विधायक मनीष जायसवाल और इंडी गठबंधन की ओर से हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए जेपी पटेल को मैदान में उतारा है. बता दें कि मतगणना में हजारीबाग लोकसभा सीट से मनीष जायसवाल शुरूआत से ही बढ़त बनाए हुए है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मनीष जायसवाल कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल से 68148 मत आगे चल रहे हैं. यहां ध्यान रहे कि हाजारिबाग लोकसभा सीट शुरू से ही भाजपा का गढ़ रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news