Loksabha Election Result : चतरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण 61 हजार 359 वोट आगे

    Loksabha Election Result : चतरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण 61 हजार 359 वोट आगे

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  लोकसभा चुनाव की मतगणना चल रही है. काउंटिंग शुरु होते ही चुनाव के रुझान आने शुरु हो गए है. अभी तक जो रुझान आ रहे हैं. उसके मुताबिक झारखंड में एनडीए 9 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि इंडिया गठबंधन 5 सीटों पर आगे चल रही है. जिन 9 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है, उसमें रांची, जमशेदपुर, दुमका, गिरीडीह, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू है. तो वहीं इंडिया गठबंधन से राजमहल, खूंटी, सिंहभूम और लोहरदगा, गोड्डा शामिल है. बता दें कि गोड्डा में काटे की टक्कर देखी जा रही है.

    चतरा लोकसभा सीट

    यहां ध्यान रहे कि चतरा लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह और केएन त्रिपाठी के बीच मुकाबला देखने को मिला है. हालांकि अब तक मतगणना के अनुसार चतरा से कालीचरण सिंह आगे चल रहे है. भाजपा प्रत्याशी को अब तक 01 लाख 68 हजार 471 वोट मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को मिला है 1 लाख 07 हजार 112 वोट. यानी चतरा से कालीचरण सिंह केएन त्रिपाठी से 61 हजार 359 वोट से आगे चल रहे है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news