10 दिसंबर को धनबाद आएंगे उपराष्ट्रपति, आगमन को लेकर वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने किया मॉकड्रिल

    10 दिसंबर को धनबाद आएंगे उपराष्ट्रपति, आगमन को लेकर वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने किया मॉकड्रिल

    धनबाद(DHANBAD): 10 दिसंबर को उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ धनबाद पहुंचेंगे. आईआईटी आईएसएम के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे. उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर शुक्रवार को धनबाद के बरवाअड्डा हवाई पट्टी पर  मॉक ड्रिल किया गया. वायु सेवा के तीन हेलीकॉप्टर धनबाद पहुंचे और मॉक ड्रिल किया गया. एक-एक कर तीन हेलीकॉप्टर पहुंचे थे.आईआईटी आईएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे. 10 दिसंबर को  वह धनबाद पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति डेढ़ घंटे तक दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल, इंस्टिट्यूट गोल्ड मेडल अपने हाथों से छात्र-छात्राओं को देंगे. दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए 2023 बैच के लगभग 14 00 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन कराया है.  

    धनबाद से संतोष की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news