पाकुड़ : अपराधियों ने कारोबारी के घर पर की बमबारी, स्थानीय लोगों में भय

    पाकुड़ : अपराधियों ने  कारोबारी के घर पर की बमबारी, स्थानीय लोगों में भय

    पाकुड़(PAKUD): झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा गांव में अपराधियों द्वारा एक कारोबारी के मकान में बमबारी की गई. मामला रविवार  रात की बताई जा रही है. इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहोल बना हुआ है.

    घर को बनाया गया था निशाना

    जानकारी के अनुसार रविवार की रात कुछ अपराधी व्यापारी रंजन मरांडी के घर के पास पहुंचे थे. अपराधी आलूबेड़ा स्थित व्यापारी के आवास को निशाना बनाते हुए उनके घर में दो देसी बम फेंक दिया. उस वक्त व्यापारी अपने परिवार वालों के साथ घर पर ही मौजूद था. बम फेंकने के बाद एक बम में जोरदार धमाका हुआ लेकिन दूसरा बम नहीं फटा. बम की आवाज से परिजन सहित आसपास के लोग सहम गए. जानकारी के अनुसार अपराधियों द्वारा कारोबारी के मकान के पिछे दो बम फेंका गया था.

    रिपोर्ट: आदित्य कुमार 

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    घटना के बाद परिजनों द्वारा अमड़ापाड़ा थाना को सूचना दी गयी. जानकारी मिलते ही अमड़ापाड़ा पुलिस दलबल के साथ कारोबारी के घर पहुंची. पुलिस द्वारा घटनास्थल से दो सुतली बम बरामद किया गया है. पुलिस कारोबारी रंजन मरांडी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news