ओलचिकी लिपि के जनक कहे जाने वाले पंडित रघुनाथ मुर्मू पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन, जानिए कौन है ओलचिकी लिपि के जनक !

    ओलचिकी लिपि के जनक कहे जाने वाले पंडित रघुनाथ मुर्मू पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन, जानिए कौन है ओलचिकी लिपि के जनक !

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के जामा प्रखंड के नावाडीह गांव में ओलचिकी लिपि के जनक कहे जाने वाले पंडित रघुनाथ मुर्मू पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एनआरआई डॉ. धूनी सोरेन, लाइब्रेरी मेन के नाम से जाने जाने वाले बाजार समिति के पणन सचिव संजय कच्छप उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह में डॉक्टर धूनी सोरेन (इंग्लैंड) ने पुस्तकालय के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारे राज्य के प्रत्येक गांव में एक सामुदायिक पुस्तकालय का होना जरूरी है जिससे की हमारी आने वाली पीढ़ी शिक्षा से जुड़ सके और पुस्तकालय के महत्व को जान सके.

    इस लाइब्रेरी मैन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था संबोधित

    इसके साथ साथ संजय कच्छप (लाइब्रेरी मैन) जो मन की बात में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संजय कच्छप के बारे में कहा है, ने कहा कि अब इस मुहिम को गांव के युवा के साथ और मजबूती के साथ मिलकर मिशन को आगे बढ़ाना है. डीसीएलआर विनय मनीष लकड़ा ने पुस्तकालय के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सबों को पुस्तकालय के महत्व को समझना चाहिए और अपने बच्चो को शिक्षा से जुड़ाव के दिशा में काम करना चाहिए, जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी इससे वंचित न हो और हमारा समाज विकास की और अग्रसर हो. अमिताभ बच्चन सोरेन और डॉक्टर हनीफ अंसारी ने भी पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला. किस तरह से पुस्तकालय के संचालन किया जाय और इससे लाभ लिया जा सके, इस पर विस्तार पूर्वक बताया गया.

    कई ग्रामीणों ने बड़-चड़ पर लिया हिस्सा

    उद्घाटन समारोह में नवाडीह गांव के आलावे आस पास के बहुत सारे ग्रामीण महेश चंद्र मुर्मू, प्रेमलाल मुर्मू, चरण मुर्मू, सेवेन मुर्मू, राकेश सोरेन, रोहित मुर्मू, सूर्यदेव हेंब्रम, राजू हेंब्रम सुभाष मुर्मू, अंकित मुर्मू, परमेशल हांसदा, मनोहर मुर्मू, राहुल हेंब्रम, विकास मुर्मू, संजय हांसदा , अविनाश हेंब्रम, माने मरांडी, दुनूच मुर्मू,अभिषेक हेंब्रम, जियाधान मुर्मू, राजेश मुर्मू, उपस्थित थे.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news