सात फरवरी से 72 घंटे के हड़ताल में रहेगें गिरिडीह के राशन दुकानदारः फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन

    सात फरवरी से 72 घंटे के हड़ताल में रहेगें गिरिडीह के राशन दुकानदारः फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन ने सात फरवरी से 72 घंटे के देश व्यापी हड़ताल का एलान कर दिया है. यानि कि आने वाले सात दिसबंर से देश भर में जनवितरण प्रणाली के पांच लाख दुकानें बंद रहेगी. ना राशन का उठाव होगा, और ही वितरण किया जाएगा. शनिवार को शहर के बरगंडा में फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोपाल साहु, सचिव राजकुमार चरणपहाड़ी समेत कई शामिल हुए.

    इस दौरान बैठक में मौजूद सदस्यों के बीच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि केन्द्र सरकार कई नए नियम लागू करने जा रही है. और इसका सीधा असर डीलरों के रोजगार पर पड़ेगा. क्योंकि आने वाले नए कानून में भारत सरकार अब सहकारिता का सहयोग लेगी. और इसे जनवितरण प्रणाली सिस्टम पर प्रत्यक्ष तौर पर आंच आएगा. इसी का विरोध अब राष्ट्रीय स्तर पर होगा. जबकि कोरोना महामारी ने जब दस्तक दिया था, तो जोखिम में डाल कर डीलरों ने लोगों के पेट को भरा. अब डीलरों की भूमिका को खतरे में डाला जा रहा है. लिहाजा, इसी नए कानून का विरोध करते हुए डीलर एसोसिएशन ने सात फरवरी से तीन दिनों के हड़ताल का घोषणा की है.

    एसोसिएशन ने रखी ये मांग

    एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन अब भी मांग करता है कि हर डीलर का मासिक इनकम 50 हजार रुपया किया जाए. वहीं महामारी में 10 महीनें का कमीशन अब भी सरकार ने बकाया रखे हुए है. इसका भी भुगतान सरकार जल्द करें. इधर बैठक में राम रतन राम, किरण देवी, संजय झा, हरिमोहन कंधवे और राजा बसंल समेत कई सदस्य मौजूद थे.

    रिपोर्टः दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news