सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां पूरी, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद सुनील सोरेन करेंगे उद्घाटन

    सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां पूरी, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद सुनील सोरेन करेंगे उद्घाटन

    दुमका(DUMKA): दुमका में 4 मार्च से 6 मार्च तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा. इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक बैठक में सांसद खेल महोत्सव के सहसंयोजक उमाशंकर चौबे ने बताया कि दुमका संसदीय क्षेत्र के सांसद सुनील सोरेन 4 मार्च को 10 बजे दिन में गांधी मैदान में एथलेटिक्स और तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे, जबकि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी इंडोर स्टेडियम दुमका में 2 बजे कैरमबोर्ड, शतरंज, ताइक्वांडो, कराटे, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल तथा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी.

    उन्होंने कहा कि 3 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में दुमका संसदीय क्षेत्र के लगभग 1200 खिलाड़ी भाग लेंगे. बैठक में विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधिगण शामिल थे.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news