मां छिन्नमस्तिका हम लोगों के आस्था का प्रतीक, आदित्य साहू ने माता के दरबार में टेका मत्था

    मां छिन्नमस्तिका हम लोगों के आस्था का प्रतीक, आदित्य साहू ने माता के दरबार में टेका मत्था

    रामगढ़ : भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू आज माता के दरबार रजरप्पा मंदिर पहुंचकर मकर संक्रांति के अवसर पर की विधिवत तरीके से मां छिन्मस्तिका की पूजा अर्चना की. प्रदेश अध्यक्ष के साथ में बड़कागाँव के विधायक रोशन लाल चौधरी भी माता के दरबार में माथा टेका.  इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण भी मौजूद थे. रजरप्पा मंदिर के न्याय समिति के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का विधिवत तरीके से पूजा पाठ कराया गया.

    आदित्य साहू ने कहा कि प्रदेश की युवा पुलिस से आगे है..

    वही प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि मां छिन्नमस्तिका हम लोगों के आस्था का प्रतीक है.आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी ने जो हमने जिम्मेवारी दी है यह बहुत बड़ी जिम्मेवारी है. , हम छोटे से कार्यकर्ता को एक प्रदेश का पद देना बहुत बड़ी बात है इसलिए हमने आज माता के दरबार में जाकर माथा टेका है. राज्य संघ कार्यकर्ताओं के साथ मां के दरबार में आया उनसे प्रार्थना की. माता-पिता से आशीर्वाद मांगा. राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश कार्यकर्ता ने हम पर विश्वास जताया उसे पर खरा उतरु और उसी के अनुरूप इस राज्य में भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को जमीन पर उतरने का काम करूंगा.

    संभाल कर रखना हमारा कर्तव्य

    जिस सोच और सपना के साथ में इस राज्य का निर्माण स्वर्गीय अटल जी ने किया था और वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री द्वारा जिस तरीका से देश में एकता अखंडता और लगातार विकास के कार्य किया जा रहे है उसे हर हाल में संभाल के रखना हमारा कर्तव्य है. इस बार झारखंड में जो कमियां पार्टी की रह गई थी उसे धरातल पर उतारने का काम करूंगा. झारखंड के युवा पुलिस से आगे हैं

    रिपोर्ट : अनुज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news