हेमंत सरकार के तीन साल पूरे होने पर लोहरदगा में जश्न, मंत्री रामेश्वर उरांव ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियों 

    हेमंत सरकार के तीन साल पूरे होने पर लोहरदगा में जश्न, मंत्री रामेश्वर उरांव ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियों 

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : हेमंत सरकार के तीन साल पूरे होने पर पूरे झारखंड में जश्न मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में लोहरदगा में भी सरकार के कार्यकाल का तीन साल पूरा होने की खुशी में बरवा टोली स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव शामिल हुए. मौके पर मंत्री सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए नज़र आए. उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना तीन वर्ष बहुत ही उपलब्धियों के साथ पूरे किए हैं. कहा की आज सरकार हर क्षेत्र में बेहतरी के लिए काम कर रही है. वहीं आमजनों की समस्याओं को दूर करने का काम भी लगातार किया जा रहा है. साथ ही कांग्रेस कोटे के मंत्री बदले जाने के मीडियाकर्मियों के सवाल पर हंसते हुए इन्होंने कहा की मंत्री को बदलने की कोई सूचना नहीं है. हम भी दिल्ली से संपर्क में रहते हैं और अगर बदलेंगे तो किन्हें बनाएंगे यह भी तो बताए. साथ ही मंत्री ने कहा की अगर बदले जाएंगे तो हम इसके लिए तैयार हैं. 

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news