जमशेदपुर: बिजली विभाग के कार्मचारी से 9 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: बिजली विभाग के कार्मचारी से 9 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में सोमवार को अपराधियों का तांडव देखने को मिला. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े बिजली विभाग के कर्मचारी से नौ लाख की लूट की और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना पर बिजली विभाग के एसडीओ ए बी महतो मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच में जुट गई.

    पैसा कलेक्शन कर बैंक जा रहा था कार्मचारी

    जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग कर्मचारी विभाग का रोज के कलेक्शन को लेकर बैंक में जमा करवाने जा रहे थे. तभी पीछे से बाइक सवार दो अपराधियों ने पीड़ित के बाइक को पीछे से धक्का मार कर गिरा दिया. जब आस पास के लोग पहुंच कर उसे उठाने लगे. इसी बीच अपराधी बाइक की डिक्की से 9 लाख रुपये गायब हो गए. धक्का लगाने से बिजली कर्मचारी घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया. वहीं घायल बिजली कर्मचारी का इलाज एमजीएम में चल रहा है.  घटना की सूचना पर बिजली विभाग के एस डी ओ ए बी महतो पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news