जमशेदपुर : अवैध ख़तियानी जमीन पर नगर निगम बनवा रहा पार्किंग, स्थानीयों में आक्रोश

    जमशेदपुर : अवैध ख़तियानी जमीन पर नगर निगम बनवा रहा पार्किंग, स्थानीयों में आक्रोश

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के मानगो संकोसाई रोड नंबर 5 के निवासियों ने 63 साल से अवैध ख़तियानी जमीन पर मानगो नगर निगम द्वारा पार्किंग बनाकर कब्जा करने का आरोप लगाया है. इसको लेकर लोगों ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों कि माने तो वो लोग 60 वर्ष से अधिक समय से सभी वहां रह रहे हैं. और आज अचानक से मानगो नगर निगम द्वारा पार्किंग बनाने की बात कहकर उन सब को उजाड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले घर तोड़ा गया और अब घेराबंदी की जा रही है. छोटी-छोटी तख्तियां के माध्यम से अपना आक्रोश जाहिर कर रहे प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. साथ उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत मानगो नगर निगम को उक्त स्थान पर पार्किंग बनाने नहीं दिया जाएगा चाहे उसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news