दुर्घटना ! टेलर और वेन के बीच टक्कर, टेलर चालक की मौत

    दुर्घटना ! टेलर और वेन के बीच टक्कर, टेलर चालक की मौत

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास एक टेलर और वेन में टक्कर हो गई. टक्कर के बाद टेलर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और घायल स्थिति में ट्रेलर चालक सहित कुल 4 लोगों को इलाज के लिए फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान टेलर चालक की मौत हो गई.

    बिहार का रहने वाला था चालक

    वहीं बाकी तीन आदमी को आंशिक चोटें लगी थी, जिनका प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया. मृतक टेलर चालक का नाम वीरू राय है जो बिहार के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. बेगूसराय से टेलर लेकर वह शिकारीपाड़ा जा रहा था वही वैन पर पुआल लदा था.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news