जमशेदपुर : दो साल बाद हो रहा डॉग शो का आयोजन, लैब्राडोर और बीगल अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार

    जमशेदपुर : दो साल बाद हो रहा डॉग शो का आयोजन, लैब्राडोर और बीगल अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के लोयला स्कूल ग्राउंड में जमशेदपुर केनल क्लब के तरफ से 71वां, 72वां और 73वां डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है.  इस प्रतियोगिता का आयोजन 6 जनवरी से 8 जनवरी तक होगा. यह आयोजन दो साल बाद हो रहा है. यही कारण है कि इसको लेकर श्वान प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. बता दें कि बीते सालों के मुकाबले में इस बार प्रतियोगिता में सर्वाधिक 430 डॉग भाग ले रहे हैं.

    कई कैटागरी में होगी प्रतियोगिता 

    जानकारी देते हुए क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के सभी राज्यों के अलावा विदेशों से यहां करीब 430 डॉग शो में हिस्सा लेंगे. वैसे विगत दो वर्षो से इस डॉग शो का आयोजन बंद था. लेकिन इस बार फिर से इसका आयोजन किया जा रहा है. इस बार के शो में बड़ी संख्या में विदेशी ब्रीड के डॉग देखने को मिलेंगे. लगातार तीन दिनों तक यहां अलग-अलग कैटागरी में प्रतियोगिता आयोजित किये जायेंगे. वहीं डॉग प्रेमियों में लैब्राडोर और बीगल के प्रति प्रेम को देखते हुए इस साल लेब्राडोर और बीगल प्रजाति के लिए से शो का आयोजन किया जायेगा.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news