खतियान जोहार यात्रा में शामिल होने गिरिडीह के खोरीमहुआ पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत, समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

    खतियान जोहार यात्रा में शामिल होने गिरिडीह के खोरीमहुआ पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत, समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

    गिरिडीह (GIRIDIH) : सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियान जोहार यात्रा में शामिल होने मंगलवार की देर शाम गिरिडीह पहुंचे. कोडरमा में कार्यक्रम के बाद सबसे पहले सीएम हेमंत सोरेन गिरिडीह के खोरीमहुआ पहुंचे. जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जेएमएम और कांग्रेस नेताओं के साथ सदर विधायक सुदविया कुमार सोनू और गांडेय विधायक सरकार अहमद और पूर्व विधायक निजामुद्दीन समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खोरीमहुआ में मौजूद जनसमूह को संबोधित भी किया. देर शाम के बाद भी समर्थको में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर उत्साह दिखा. और समर्थकों ने सीएम का भव्य स्वागत किया. 

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार , गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news