सीएम हेमंत को ईडी की नोटिस को बंधु तिर्की ने बताया परेशान करने का तरीका, जानिए उन्होंने क्या कहा

    सीएम हेमंत को ईडी की नोटिस को बंधु तिर्की ने बताया परेशान करने का तरीका, जानिए उन्होंने क्या कहा

    लोहरदगा(LOHARDAGA): ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजे जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की इसे जान-बुझ कर सीएम को परेशान करने की कोशिश बताया. उन्होंने लोहरदगा कांग्रेस कार्यालय में कहा कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा समन भेजकर केवल परेशान करने का कार्य किया जा रहा है. समन भेजने से कुछ नहीं होगा, झारखंड सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी.

    सरकार को अलग-अलग तरीके से किया जा रहा परेशान

    बंधु तिर्की ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को अलग-अलग तरीके से परेशान किया जा रहा है. डबल इंजन की सरकार राज्य में रही, इसके अलावा क्षेत्र का विकास और सैकड़ों समस्याएं राज्य में कायम रही, जिसे वर्तमान सरकार के द्वारा दूर करने की दिशा में काम किया जा रहा है, लेकिन वर्तमान समय में समन भेजकर राज्य की सरकार को परेशान किया जा रहा है, लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला, बल्कि वर्तमान सरकार अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news