राम मंदिर के बाद अब अमृत वाटिका के लिए देवघर की पवित्र भूमि का भेजा जाएगा मिट्टी, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकाली गई पद यात्रा

    राम मंदिर के बाद अब अमृत वाटिका के लिए देवघर की पवित्र भूमि का भेजा जाएगा मिट्टी, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकाली गई पद यात्रा

    देवघर (DEOGHAR): देवघर भाजपा की ओर से पद यात्रा निकाली गई. पंचायत से इकठ्ठा मिट्टी को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुँचा गया. भाजपा की ओर से इनदिनों आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्थानीय विधायक नारायण दास की अगुवाई में यह पद यात्रा सत्संग चौक से शुरू होकर यात्रा तीन किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर देवघर प्रखंड विकास कार्यालय पहुंची, जहां एक सभा में तब्दील हो गयी.

    देश के कोने-कोने से ली जा रही मिट्टी

    वहीं मौके पर भाजपा विधायक नारायण दास ने कहा कि जिस तरीके से अयोध्या में बना रहे रामलला के मंदिर में देश के कोने-कोने से सभी की भागीदारी है. ठीक उसी तरह राजधानी दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका में भी देश के कोने-कोने से मिट्टी ली गई है. जिनके बलिदान से देश आजाद हुआ है. साथ ही इस कलश में उसे गांव के देवी देवताओं के स्थान से भी मिट्टी का एकत्रित की गई है. एकत्रित की गई मिट्टी दिल्ली जाएगी और फिर वहां अमृत वाटिका में लगाया जाएगा.

    मौके पर विधायक ने कहा कि यही बढ़ता भारत है. साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के मुताबिक यह सभी मिट्टी राजधानी रांची के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी और वहां एक सभा का आयोजन होगा. जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. मिट्टी को एक पीतल के कलश में रखकर इसे भेजा जाएगा. इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है.

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news