देवघर में मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 75 वीं पुण्यतिथि, जिला अध्यक्ष रहे मौजूद

    देवघर में मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 75 वीं पुण्यतिथि, जिला अध्यक्ष रहे मौजूद

    देवघर (DEOGHAR) : देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 75 वीं पुण्यतिथि मना रहा है. इसी कड़ी में देवघर में भी कांग्रेस जिला कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. इस अवसर पर देवघर जिला के अध्यक्ष, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. देवघर जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श और उनका सपना को कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता साकार करेगा. जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश को धर्म के आधार पर बांटने वाले के खिलाफ भी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ खड़ा रहेगा.

    पाकुड़ से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की होगी शुरुआत

    वहीं राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा को अपार सफलता मानते हुए जिला के कांग्रेसियों ने कहा कि अब 11 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे द्वारा पाकुड़ के हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत किया जाएगा. जिस प्रकार जिला में कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा को प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक सफल बनाया है उसी प्रकार कांग्रेस के आगामी कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो की अपार सफलतामिलेगा. वहीं बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा आने वाले दिनों में देश में इतिहास लिखेगा. इस यात्रा से विरोधी पार्टी भयभीत हो गई है.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news