धनबाद : अवैध कोयला डिपो से 60 टन कोयला जब्त

    धनबाद : अवैध कोयला डिपो से 60 टन कोयला जब्त

    धनबाद : वरिय पुलिस अधिक्षक प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछड़ी गांव में चल रहे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बरवाअड्डा पुलिस ने रविवार को छापेमारी करते हुए करते हुए अवैध कोयला डिपो से करीब 60 टन कोयला जब्त किया है.

    यह छापेमारी बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में की गई है. बताया जा रहा है कि उक्त कोयला डिपो टीम किसी दिलीप चौधरी के जमीन पर काफी लंबे समय से संचालित था. जिसपर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है. बताया जा रहा है कि दिलीप चौधरी जिप सदस्य के पति हैं और लंबे अरसे से अवैध कोयला के कारोबार से जुड़े थे.

    वहीं बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया कि छापेमारी में बरामद 60 टन कोयला को जब्त किया जा रहा है. आगे डिपो संचालक और भूमि मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news