रक्षाबंधन में अपनी बहन को करना चाहते है खुश तो दें ये गिफ्ट, रिश्ते होंगे मजबूत

    रक्षाबंधन में अपनी बहन को करना चाहते है खुश तो दें ये गिफ्ट, रिश्ते होंगे मजबूत

    टीएनपीडेस्क(TNPDESK): रक्षाबंधन इस साल 19 अगस्त को पूरे देशभर में मनाया जा रहा है. सालभर का यह त्योहार भाई-बहन के लिए काफी खास रहता है. खासकर इस दिन का इंतजार लड़कियां करती है. वहीं इस त्योहार में लड़के काफी कंफ्यूज रहते हैं कि वह अपनी बहनों को क्या गिफ्ट दें, आपकी समस्या कम करने के लिए हमारे पास गिफ्ट के पांच ऑप्शन है जो आप अपनी बहन को दे सकते हैं.

    ड़ी - रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपनी बहन को उपहार में आप घड़ी दे सकते है. बहन जब आपकी कलाई पर राखी बांध रही हो तो, आप भी उसकी कलाई पर घड़ी पहना दें. उसे यह गिफ्ट काफी पसंद आएगा. इसके अलावा आप ब्रेसलेट भी गिफ्ट में दे सकते हैं

     

    मेकअप किट - लड़कियों को मेकअप का काफी शौक होता हैं. ऐसे में आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को अच्छा ब्रांड का मेकअप किट गिफ्ट में दे सकते हैं. अगर आपके पास इस किट की बजट नहीं है, तो आप उन्हें लिपस्टिक, नेल पॉलिश या फिर मेकअप से जुड़े अन्य चीज दे.

     

    कस्टमाइज्ड गिफ्ट - आप अपनी बहन को कोई कस्टमाइज्ड गिफ्ट बनवा कर देते हैं तो उसे वह काफी पसंद आएगा. भाई बहन वाली शर्ट या फिर साथ की फोटो फ्रेम बनवा कर दें. यह आपके बजट में भी होगी.

     

    स्टडी मैटेरियल - आप अपनी बहन को नोटबुक पेन पेंसिल आदि स्टडी से जुड़े गिफ्ट दे सकते हैं. जिससे उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए कई मदद मिल सकती है. यह स्टडी मैटेरियल पढ़ाई में उनके लिए काफी जरूरतमंद होगा

     

    ज्वेलरी - इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन को कुछ  expensive gift देना चाहते हैं तो उन्हें पेंडेंट गिफ्ट दे सकते हैं. पेंडेंट में भाई-बहन के साथ तस्वीर लगाना चाहे तो यह और भी अच्छा होगा, आपकी बहन को काफी पसंद आएगा. यह गिफ्ट वह पूरी उम्र संभाल कर रखेंगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news