गिलोय की पत्तियों से पाएं ग्लोइंग स्किन, जानिए इसके फायदे और उपयोग करने के तरीके

    गिलोय की पत्तियों से पाएं ग्लोइंग स्किन, जानिए इसके फायदे और उपयोग करने के तरीके

    TNP DESK: गिलोय, एक आयुर्वेदिक और चमत्कारी औषधि है. लोग अक्सर इसका उपयोग अपने इम्युनिटी बढ़ाने और बुखार जैसी बीमारियों में करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं की गिलोय का उपयोग हमारे त्वचा को निखारने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर नहीं तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको बताएंगे की गिलोय की पत्तियों का उपयोग कैसे करें और यह आपकी त्वचा की खूबसूरती को कैसे बढ़ा सकती है.

    गिलोय के कई फायदे

    गिलोय एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है . आपको बताएं गिलोय में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को डिटॉक्स करते हैं और और स्किन को ग्लोइंग बनता है. उसमें चमक लाते हैं।साथी ही गिलोय का उपयोग करने से आपको पिंपल से भी राहत मिलता है.इसके एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन से बैक्टीरिया हटाकर पिंपल्स को कम करने में मदद करता है . बात रही स्किन टोन की तो यह इससे भी सुधरने में मदद करता है. सही तरीके से गिलोय का उपयोग आपके स्क्रीन का रंग साफ करता है और दाग धब्बे को हल्का करता है.

    गिलोय का उपयोग कैसे करें? 

    गिलोय फेस पैक

    गिलोय फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले गिलोय की 6 7 ताजी पत्तियां ले ले , उसके बाद एक चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल ले.सबसे पहले गिलोय की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें. फिर उस पेस्ट मे चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाएं.इसके बाद बने हुए पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और जब फेस पैक सुख जाए तो उसे धो ले.

    गिलोय का जूस 

    रोज सुबह गिलोय का जूस खाली पेट 15-20 ml पीने से बॉडी और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद है.इससे आपकी बॉडी में एनर्जी बनी रहेगी क्योंकि गिलोय एक औषधि भी है.

    गिलोय का काढ़ा

    गिलोय का फायदा हमारे लिए काफी असरदार होता है. अगर आप भी गिलोय का काढ़ा बना चाहते हैं तो, इससे इबनाने के लिए 4-5 गिलोय की पत्तियाँ, तुलसी, अदरक और दालचीनी लेकर उबाल ले.फिर इसे ठंडा करके छान कर काढ़ा की तरह पिए.यह स्किन के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है.

    कितनी बार करें उपयोग?

    गिलोय से बने हुए फेस पैक सप्ताह में 2-3 बार चेहरे पर लगाया जा सकता है ,वही गिलोय जूस को हर दिन पिया जा सकता है, लेकिन किसी भी नई चीज को अपनाने से पहले स्किन पैच टेस्ट ज़रूर करें.

    ध्यान दें!

    गिलोय जूस का ज्यादा सेवन पेट में जलन या डायरिया कर सकता है.साथ गर्भवती महिलाएं और डायबिटीज के रोगी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करें.

    आपको बताएं गिलोय एक प्राकृतिक औषधि है जो आपकी स्किन को बिना किसी साइड इफेक्ट के निखार सकती है. इसकी पत्तियों से बना फेस पैक और काढ़ा न केवल चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news