Weather Alert: झारखंड में शीतलहरी के साथ कोहरे का डबल अटैक, IMD ने 20 जिलों में जारी किया बड़ा अलर्ट 

    Weather Alert: झारखंड में शीतलहरी के साथ कोहरे का डबल अटैक, IMD ने 20 जिलों में जारी किया बड़ा अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर देखने को मिला.जहाँ कोहरे की वजह से एयरपोर्ट पर आने वाली कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया.जिससे लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा.कोहरे की वजह से राजधानी निवासियो को सबसे ज्यादा परेशानी हुई क्योंकि यहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही.

     IMD ने 20 जिलों में जारी किया अलर्ट

    मौसम विभाग की ओर से एक अपडेट जारी किया गया है जिसमें झारखंड के 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार शामिल है.जबकि रांची, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है.जहां लोगों को खास तौर पर ड्राइव करते समय सावधानी बरतनी है वरना दुर्घटना हो सकती है.

    पढ़े कोल्हान प्रमंडल के जिलों का हाल

    वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां,चाईबासा जिले की जाए तो यहां कोहरे का मिलजुला असर देखने को मिल रहा है लेकिन अन्य जिलों के मुकाबले यहां पर स्थिति थोड़ी राहत देने वाली. हालंकी सुबह के समय यहां भी कोहरे कोहरा दिखाई देता है लेकिन सूर्य की किरण उगते ही पूरी तरह से मौसम साफ हो जाता है.

    आने वाले अगले 5 दिनों में तापमान में आएगी भारी गिरावट

    वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है.हालंकी न्युनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि देखने को मिला है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले पांच दिनों में झारखंड के तापमान में भारी गिरावट हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. 

    पढ़ें अपने जिलों का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news