Weather Alert:झारखंड में सर्द हवाओं और कोहरे ने पकड़ी रफ्तार, रांची के इन इलाकों में जमने लगी है बर्फ़

    Weather Alert:झारखंड में सर्द हवाओं और कोहरे ने पकड़ी रफ्तार, रांची के इन इलाकों में जमने लगी है बर्फ़

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):साल 2026 का पहला दिन काफी ज्यादा परेशानियाँ भरा रहा मौसम ने लोगों को खूब सताया, जहां कड़ाके की ठंड शीतलहरी और घने कोहरे से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया.आपको बता दें कि झारखंड के अधिकांश जिले शीतलहरी की चपेट में है.वही कुहासे की वजह से रोजाना मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया जा रहा है.ऐसे में चलिए जान लेते है आज झारखंड के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

    बुज़ुर्गों और बच्चों को खास परेशानियाँ

    राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे जा चूका है. आलम यह है कि बड़े बुजुर्गों को घर से निकलने से मना किया जा रहा है  .वही बच्चों के स्कूलों को भी 28 से 31 दिसंबर तक बंद किया गया था.वही 1 जनवरी की छुट्टी भी थी. आज से झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर के स्कूल खोले जाएंगे. ऐसे में सुबह सुबह स्कूल जाना बच्चों के लिए काफी ज्यादा परेशानियाँ की वजह बन सकता है. हलांकि ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से स्कूल को फिर से बंद करने का फैसला भी लिया जा सकता है.

    सबसे कम गुमला में रिकॉर्ड किया गया तापमान 

    पिछले 24 घंटे के दौरान गुमला में सबसे कम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वही मेदिनीनगर में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया इसके साथ ही हज़ारीबाग़ का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.जहां कड़ाके की ठंड में लोगों की हालत खराब कर दी.वही कुहासे का सबसे ज्यादा प्रकोप रांची,जमशेदपुर और बाबा नगरी में देखने को मिला.आलम यह रहा कि जमशेदपुर में दृश्यता 600 मीटर रहा.राजधानी रांची के मौसम की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान दोपहर के समय धूप खिली लेकिन सर्द हवाओं ने इसको फिका कर दिया. 

     झारखंड के तापमान में आएगी भारी गिरावट

    आपको बता दे कि अगले 2 दिनों के दौरान झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट होगी जिससे ठंड बढ़ेगी.पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम में तापमान 1 डिग्री की वृद्धि हुई है.हालंकी न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news