झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित, भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई का निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित, भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    रांची(RANCHI )- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई का निधन हो गया है.वे काफी समय से बीमार चल रहे थे.उन्होंने 65 साल की उम्र में जमशेदपुर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

    बीमार चल रहे अर्जुन मुंडा के बड़े भाई

    भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा कैंसर से पीड़ित थे.दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था.कुछ दिन पूर्व डॉक्टर ने जवाब दे दिया था. इसलिए उन्हें जमशेदपुर लाया गया था. जमशेदपुर आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश भाजपा के महामंत्री और राजसभा सदस्य प्रदीप वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, राज्यसभा सदस्य और महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय समेत अनेक नेताओं ने भीमसेन मुंडा के निधन पर शोक जताया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news