नगर की सरकार:देवघर में मेयर का चुनाव हुआ और दिलचस्प, ऑक्सीजन मैन के नाम से प्रसिद्ध बाबा बलियासे कल करेंगे नामांकन

    नगर की सरकार:देवघर में मेयर का चुनाव हुआ और दिलचस्प, ऑक्सीजन मैन के नाम से प्रसिद्ध बाबा बलियासे कल करेंगे नामांकन

    देवघर(DEOGHAR):कोरोना काल मे जन जन को ऑक्सीजन पहुचाना ,गायों की सेवा और गरीबों को सुखा राशन में मदद करने कर कारण जन जन के दिलों में बसने वाले नागेंद्र नाथ उर्फ बाबा बलियासे मेयर का चुनाव लड़ेंगे.कल वे अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल करेंगे.इनके चुनाव लड़ने से मेयर पद के उम्मीदवारों के बीच हलचल मच गई है.

    5 मुद्दा को लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे बाबा बलियासे

    ऑक्सीजन मैन बाबा बलियासे शहर को सुंदर, स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और व्यवहारिक रखने के मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे.खासकर बाबा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ कुशल व्यवहार बनाने की शुरुआत करेंगे.इनका मानना है कि देवघर की अर्थव्यवस्था बाबा मंदिर पर आश्रित है.इसलिए मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार कुशल रखा जाएगा.इसके अलावा पर्यटकों के लिए कॉरिडोर जरूरी है.कॉरिडोर का निर्माण जब होगा तो कम से कम नुकसान होने के लिए इन्होंने अपना ब्लू प्रिंट भी बना लिया है.अब देखना होगा कि बाबा बलियासे मेयर चुनाव में क्या रंग लाते है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news