BREAKING: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया मतदान, पत्नी कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

    BREAKING: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया मतदान, पत्नी कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

    रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर निकाय चुनाव के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हरमू स्थित वार्ड संख्या 26 के बूथ संख्या 7 पर पहुंचकर मतदान किया. मतदान केंद्र पर सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

    रांची नगर निगम क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है. शहर के सभी 909 बूथों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. सुबह के समय से ही लोग कतार में खड़े होकर अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं. बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं.

    मुख्यमंत्री ने मतदान के बाद लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर नागरिक का वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है और सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए.

    नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. मतदान निर्धारित समय तक जारी रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news