बड़ी खबर : राज्यपाल संतोष गंगवार ने डाला वोट, जनता से की रिकॉर्ड मतदान की अपील

    बड़ी खबर : राज्यपाल संतोष गंगवार ने डाला वोट, जनता से की रिकॉर्ड मतदान की अपील

    रांची (RANCHI): नगर निकाय चुनाव के तहत राजधानी में मतदान जारी है और इस दौरान Santosh Gangwar ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. राज्यपाल ने कांके रोड स्थित आईटीआई सभागार में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 2 पर पहुंचकर वार्ड संख्या 20 के लिए वोट डाला.

    सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के बीच राज्यपाल तय समय पर बूथ पहुंचे और शांतिपूर्वक मतदान किया. वोट देने के बाद उन्होंने स्याही लगी उंगली दिखाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता दर्ज कराई.

    मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोगों से अपील की कि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें. उन्होंने कहा कि शहर की सरकार चुनने का यह महत्वपूर्ण अवसर है और हर नागरिक को अपने घर से निकलकर मतदान केंद्र तक जरूर पहुंचना चाहिए.

    राज्यपाल ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है. उन्होंने मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने का आग्रह किया.

    कांके रोड स्थित मतदान केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं. राजधानी में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है और मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news