BJP ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए झोंकी ताकत, जानिए क्या है कार्यक्रम

    BJP ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए झोंकी ताकत, जानिए क्या है कार्यक्रम

    धनबाद(DHANBAD): हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ के नारे के साथ प्रदेश के सभी प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इसके बाद सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की तैयारी है. 23 नवंबर को धनबाद मुख्यालय के समक्ष धनबाद जिला के भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए धनबाद विधानसभा के अंतर्गत जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में हुई. 

    धनबाद विधानसभा से लगभग 5000 कार्यकर्ताओं के इस आंदोलन में भाग लेने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर संजय झा, मानस प्रसून, श्रवण राय, कन्हैया पाण्डेय, अमलेश सिंह, मिल्टन पार्थ सारथी, बॉबी पाण्डेय, निर्मल प्रधान, शिवेंद्र सिंह, आनंद खंडेलवाल, विकास मिश्रा, राजकुमार मंडल, सुमन सिंह, मौषम सिंह, रिंकू सिन्हा, टुल्ला सिंह, राजा राम दत्ता, उमेश सिंह, बबलू सिंह, मनोज मालाकार, सदानंद बरनवाल, सन्नी रवानी, रंजय सिंह, दीपक झा, तमाल राय, मेघनाथ वर्मा, गुड्डू वर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे.

    जिला कार्यालय में भी हुई बैठक

    वहीं, भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के जिला पदाधिकारियों और मोर्चा के जिला अध्यक्षों की बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई. बैठक का मुख्य एजेंडा हेमंत सरकार के खिलाफ 23 नवंबर को होने वाले जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन था. जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार के 3 वर्ष पूरे होने वाले हैं, इन 3 वर्षों में झारखंड प्रदेश में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर झारखंड में प्रखंड और अंचल स्तर पर ऐतिहासिक आक्रोश प्रदर्शन हुआ.

    इस प्रदर्शन कार्यक्रम के दूसरे चरण में जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन 23 नवंबर को धनबाद जिला महानगर में होना है. सुबह 10:00 गोल्फ ग्राउंड के निकट से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता जिला मुख्यालय तक पहुंचेंगे. इसके लिए आज से ही जनसंपर्क अभियान और बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा. इस अवसर पर जिला महामंत्री नितिन भट्ट, जिला महामंत्री श्रवण राय, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, उमेश यादव, धनेश्वर महतो, महेंद्र शर्मा, जिला मंत्री कन्हैया पांडे, सुरेश महतो, कंचन चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ललन मिश्रा, राजकिशोर जेना, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमलेश सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल सिन्हा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष गौर चंद्र बावरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री रंजीत भुईंया, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नौशाद, राजेश गुप्ता उपस्थित थे.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news