बिहार से झारखंड में घुसा जंगली हाथी, हुसैनाबाद में मचाई तबाही, दहशत में ग्रामीण

    बिहार से झारखंड में घुसा जंगली हाथी, हुसैनाबाद में मचाई तबाही, दहशत में ग्रामीण

    पलामू (PALAMU): झारखंड-बिहार सीमावर्ती इलाके में बिहार की ओर से एक जंगली हाथी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में घुस आया. हाथी को एकौनी गांव के पास देखा गया, जहां उसने पूजा ईंट भट्ठा परिसर में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने भट्ठा परिसर में बनी कई झुग्गी-झोपड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. मजदूरों के अस्थायी आवास को तोड़ने के साथ ही वहां रखा चावल, आटा और अन्य राशन भी बर्बाद कर दिया. अचानक हुई इस घटना से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. जान बचाने के लिए मजदूर गांव की ओर भागे.

    बताया जा रहा है कि उत्पात मचाने के बाद हाथी खेतों की फसलों को रौंदते हुए दक्षिण दिशा की ओर बढ़ गया. फिलहाल वह बरडीहा गांव के आसपास देखा गया है और लगातार आगे बढ़ रहा है.

    घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है. ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में सतर्कता बरत रहे हैं. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है. हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

    वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी के नजदीक न जाएं और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news