बजट सत्र के बीच बड़ा फैसला: 21 फरवरी को झारखंड के सभी सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे

    बजट सत्र के बीच बड़ा फैसला: 21 फरवरी को झारखंड के सभी सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे

    रांची(RANCHI): झारखंड सरकार ने विधानसभा के बजट सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अहम प्रशासनिक फैसला लिया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 21 फरवरी, शनिवार को राज्य के सभी सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे. आमतौर पर सचिवालय और उससे जुड़े कार्यालयों में शनिवार को अवकाश रहता है, लेकिन विशेष परिस्थितियों को देखते हुए इस दिन को कार्य दिवस घोषित किया गया है.

    जारी अधिसूचना के अनुसार षष्टम् झारखंड विधानसभा का पंचम सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा. इसी दौरान 21 फरवरी को सदन की विशेष बैठक निर्धारित है. बजट सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य, प्रश्नोत्तर और वित्तीय प्रक्रियाएं समय पर पूरी हों, इसके लिए यह कदम उठाया गया है.

    सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें. इसका उद्देश्य विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना और सत्र की कार्यवाही को बिना किसी व्यवधान के प्रभावी तरीके से संपन्न कराना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news