Health Post: लंग्स में जमी गंदगी को निकाल देगी ये डिटॉक्स ड्रिंक्स, इन आसान तरीकों से इसे करें तैयार

    Health Post: लंग्स में जमी गंदगी को निकाल देगी ये डिटॉक्स ड्रिंक्स, इन आसान तरीकों से इसे करें तैयार

    टीएनपी डेस्क: हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम लंग्स यानी फेफड़ों का होता है. लंग्स हमारे श्वसन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. क्योंकि, ये हमे जीवित रखने में एक एहम भूमिका निभाते हैं. लेकिन इसके लिए लंग्स का हेल्दी भी होना जरूरी है. आज के इस बढ़ते पॉल्यूशन और खराब लाइफस्टाइल से लंग्स हेल्दी कम और बीमार ज्यादा हो रहे हैं. लंग्स के हेल्दी नहीं होने पर शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो रही हैं. ऐसे में जरूरी है की हम अपने लंग्स के हेल्थ पर ध्यान दें और समय संय पर लंग्स में जमने वाले टॉक्सिनस (Toxins) को साफ करें. इस आर्टिकल में पढे की कैसे घर में आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स बना कर अपने लंग्स को हेल्दी और टॉक्सिन फ्री कर सकते हैं.

    इन ड्रिंक्स को बना कर लंग्स कर सकते हैं क्लीन

    ग्रीन टी (Green Tea): एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरा ग्रीन टी आपके लंग्स के लिए काफी फायदेमंद है. ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन और फ्लेवोनोइड्स लंग्स से टॉक्सिनस (विषैले पदार्थ) को निकाल कर उसकी कार्यक्षमता को सुधारता है. 

    हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk): हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. लंग्स को साफ करने के लिए आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं. हल्दी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट लंग्स में सूजन को कम करते हैं और लंग्स को हेल्दी बनाए रखने में मददगार होते हैं.

    अदरक की चाय (Ginger Tea): एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक लंग्स की हेल्थ के लिए काफी असरदार होते हैं. अदरक की चाय का सेवन करने से आपका लंग्स साफ रहता है और लंग्स में होने वाले सूजन को कम करता है. आप चाहे तो अदरक के साथ नींबू को भी मिला कर चाय बना सकते हैं और इस का सेवन रोजाना कर सकते हैं.

    नींबू पानी(Lemon Water): शरीर में से गंदगी को निकालने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना काफी प्रभावी माना जाता है. ऐसे में पानी में नींबू का रस मिला कर पीने से आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रॉंग होने के साथ आपके फेफड़े भी साफ रहते हैं. साथ ही लंग्स में जमे टॉक्सिनस भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news