महिला डॉक्टर के अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद IMA महिला विंग ने DGP से की मुलाकात

    महिला डॉक्टर के अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद IMA महिला विंग ने DGP से की मुलाकात

    रांची(RANCHI) वीमेन डॉक्टर विंग झारखंड का प्रतिनिधिमंडल एवं झारखंड आईएमए सचिव डॉ प्रदीप सिंह और रांची आईएमए अध्यक्ष डॉ शंभू सिंह ने गुरुवार को पुलिस महानिदेशक से मिलकर डॉ नीलिमा से फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ताओं की त्वरित गिरफ्तारी के लिए उन्हें धन्यवाद दिया तथा तुरंत फिरौती की रकम शीघ्र वापस कराने की मांग की. वीमेन डॉक्टर प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिला चिकित्सक डॉक्टर ब्यूटी बनर्जी,डॉक्टर  रश्मि प्रसाद, डॉक्टर तनुश्री चक्रबर्ती,डॉ. अनुपम सिंह ने डीजीपी को बताया कि राज्य के दूरदराज के इलाकों में काम करने वाली महिला चिकित्सक काफी भयभीत स्थिति में काम कर रही हैं.

    चिकित्सक समुदाय राहत महसूस कर रहा है:डॉ.भारती  कश्यप
     
    विमेन डॉक्टर्स विंग चेयर पर्सन डॉक्टर भारती कश्यप ने बताया कि चंदवा में पदस्थापित महिला चिकित्सक डॉ नीलिमा कुमारी अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी से चिकित्सक समुदाय राहत महसूस कर रहा है.झारखंड IMA के सचिव प्रदीप सिंह और आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर शंभू सिंह ने कहा कि सरकारी महिला चिकित्सक के साथ अत्यंत ही शर्मनाक है.इससे राज्य के सभी चिकित्सक भयभीत हैं.

     अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी से हम खुश हैं:परिजन  

    हैदराबाद से आए डॉ नीलिमा के भाई महेश्वर सिंह मुंडा जो कि पेशे से इंजीनियर है.उन्होंने  बताया कि 1 महीने पहले ही उनकी पिता की मौत के कारण उनका पूरा परिवार सदमे में था और अब बहन के अपहरण से पूरे परिवार को दूसरा आघात लगा था,अब अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी से हम खुश हैं.विमेंस डॉक्टर विंग एवं झारखंड रांची आईएमए ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है.इसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं आई एम ए के प्रतिनिधिमंडल को डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि इस घटना पर उनकी व्यक्तिगत नजर पहले से है इस घटना में शामिल अपराधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है और पुलिस फिरौती की रकम को वापस कराने के लिए प्रयासरत है
     
    रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news