ट्रेन से कूद कर मरने वाली थी ये ऐक्ट्रिस, कहा हिम्मत देने लगी थी जवाब

    ट्रेन से कूद कर मरने वाली थी ये ऐक्ट्रिस, कहा हिम्मत देने लगी थी जवाब

    टीएनपी डेस्क( TNP DESK) : सपनों की नगरी मुंबई में कई लोग बॉलीवुड में अपना किस्मत आजमाने पहुंचते हैं. इनमें से कुछ लोगों की किस्मत चमकती है वही काइयों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ता हैं, तो कुछ बीच रास्ते में ही हार मान जाते है. बॉलीवुड की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की कुछ ऐसी ही कहानी रही. शुरुआती समय में उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा एक दौर था जब उन्हें नहीं मिल रही थी ना कोई काम मिल रहा था. इन परेशानियों से मृणाल टूट चुकी थी जिसके बाद उनके मन में कई बार मरने जैसे भी ख्याल आए.

    जानिए क्या थी वजह

    एक इंटरव्यू में 'सुपर 30' की हीरोइन ने गुजरे जमाने की उस याद का जिक्र किया था.मृणाल को मन मुताबिक काम नहीं मिल पा रहा था वह अपने शुरुआती करियर को लेकर निराश थीं. उन्होंने कहा, "मैं सोचती था, अगर मैं अच्छा काम नहीं कर सकती, तो मैं जिंदगी में कुछ नहीं कर सकती. मैंने सोचा था कि मेरी शादी 23 साल की उम्र में हो जाएगी. उसके बाद बच्चे का जन्म होना. मुझे ऐसा नहीं करना था." कई बार नकारे जाने के बाद उनकी हिम्मत हारने लगी थी. उन्होंने कहा, “मैं लोकल ट्रेन से सफर करती थी. मैं कई बार ट्रेन के दरवाजे के सामने खड़ी हो जाती थी. कई बार मुझे लगता कि मैं ट्रेन से कूद जाऊंगी."

     

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news