वेकेशन मोड पर है शाहरुख की बेटी सुहाना खान, सोशल मीडिया पर पिक्चर किया पोस्ट 

    वेकेशन मोड पर है शाहरुख की बेटी सुहाना खान, सोशल मीडिया पर पिक्चर किया पोस्ट 

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही बॉलीवुड में एंट्री नहीं ली हो मगर वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है. अपने पिता के नाम से ही वो काफी मशहूर है. सोशल मीडिया पर भी सुहाना के लाखों में फैंस है. उनकी की एक नजर पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं. जब भी सुहाना कहीं पर स्पॉट होती हैं तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत ट्रेंड करने लगता है. वही आज उसका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है जहां वह अपनी गर्लगैंग के साथ वेकेशन मनाते नजर आ रही हैं.

    फोटो में इन्जॉय करते दिखीं सुहाना 

    इन दिनों सुहाना खान अपने फ्रेंड्स और काजल के साथ गोवा में वेकेशन मना रही हैं. इस दौरान उन्हें काफी इंजॉय करते देखा गया. सुहाना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पिक्चर पोस्ट की है जिसमें वह अपने कजन आलिया छाबी के साथ नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने गोवा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की है.

    फ्लोरल ड्रेस दिखी खूबसूरत 

    सुहाना ने इंस्टाग्राम पर जो पिक्चर पोस्ट की है उसमें वह रेस्टुरेंट  के बाहर नजर आ रही है. और उनके ठीक पीछे समंदर का पानी है. उन्होंने फ्लोरल ड्रेस पहना हुआ है. उनके लुक की बात करें तो उन्होंने लाइट एरिंग और बीच कलर से अपने आउटफिट को कंप्लीट किया है. वही दूसरे पिक्चर में सुहाना अपनी फ्रेंड और कजिन सिस्टर के साथ नजर आ रही हैं जिसमें उन्होंने शार्ट जींस और क्रॉप टॉप का लुक लिया है.

    जानिए सुहाना का वर्क फ्रन्ट 

    वही शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान के वर्क फ्रेंड की बात करें तो हाल ही में उन्होंने पिक्चर ‘द आर्चीज’ में डेब्यू किया है. जो कि ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में में सुहाना के साथ अन्य स्टार किड्स भी नजर आने वाले हैं बता दें कि इस पिक्चर में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आयेंगे. यह फिल्म जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनाया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news