एक्ट्रेस आशिका भाटिया अपनी सिगरेट की लत की वजह से हुई सोशल मीडिया पर ट्रोल , सिगरेट एडिक्शन ने करवा दी लड़ाई

    एक्ट्रेस आशिका भाटिया अपनी सिगरेट की लत की वजह से हुई सोशल मीडिया पर ट्रोल , सिगरेट एडिक्शन ने करवा दी लड़ाई

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आशिका भाटिया उन एक्ट्रेसेस में से एक है जिन्होंने काफी कम उम्र में ही सक्सेस हासिल की है. उन्होंने महज 9 वर्ष की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत की थी. उनका पहला ड्रामा शो मीरा था जिसमें उन्होंने मीरा की भूमिका निभाई थी उसके बाद वह गुमराह शो में नजर आईं. छोटे पर्दे पर तो उन्होंने अपनी पहचान बनाई ही इसके साथ ही उन्होंने प्रेम रतन धन पायो में अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया. सलमान खान की छोटी बहन के रोल में नजर आई. एक्ट्रेस अभी 23 साल की है और इतनी कम उम्र में ही वह काफी पॉपुलर है.  हाल ही में उन्हें बिग बॉस ओटीटी में देखा गया. इस शो में उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड की एंट्री ली. आशिका भाटिया के शो में आते ही लोगों को लगा था कि वह इस शो के एंड तक रहेंगी. मगर काफी कम समय नहीं वह शो से निकल गई. इस शो के अंदर आशिका भाटिया का रियल अंदाज लोगों को देखने को मिला. जिसमें कई ऐसी बातें हैं जो सामने आई है. आशिका भाटिया ने शो के दौरान बताया कि वह सिगरेट एडिक्ट है.

    लोगों ने किया ट्रोल

    इस शो में रहने के दौरान आशिका कि उनके सिगरेट एडिक्शन को लेकर कुछ घर वालों के साथ लड़ाई हो गई थी. जिस वक्त उन्होंने बताया था कि वह 2 घंटे भी सिगरेट पीने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हैं. उनके इस तलब को देखकर उनके फैंस काफी हैरान है. आशिका ने यहां तक बताया कि शो में एंट्री लेने से पहले जो फॉर्मेलिटी पेपर साइन करने होते हैं उसमें मैंने यह लिखा था कि मुझे सिगरेट का एडिक्शन है. आशिका के इस नए रूप को देखकर लोग काफी शॉक्ड है. वही ट्रोलर जमकर आशिका को ट्रोल कर रहे हैं. वहीं आशिका के इस एडिक्शन को जानकार लोगों ने उन्हें काफी जज किया है.

    मेरी माँ को सब पता है- आशिका भाटिया

    इस शो से बाहर निकलने के बाद आशिका भाटिया से एक इंटरव्यू के दौरान यह सवाल किया गया था कि आपके इस आदत के बारे में जब से लोगों में जाना है वह आपको सोशल मीडिया पर छोड़ कर रहे हैं तो इसमें आपका क्या रिएक्शन है. इसपर आशिका भाटिया ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि लोग जज करते हैं मैंने कहा था कि मुझे सिगरेट पीने का एडिक्शन है लेकिन मैंने यह भी कहा था कि मैंने 6 महीने पहले शराब पीनी छोड़ दी है. लोगों की जांच करने से मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है क्योंकि मेरी मॉम को इस बारे में पता है अगर मेरी मां जानती है तो मुझे दुनिया से फर्क नहीं पड़ता’.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news