दुखद! अपने बोल्ड लुक को लेकर विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, लंबे समय से सर्वाइवल कैंसर से थी पीड़ित  

    दुखद! अपने बोल्ड लुक को लेकर विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, लंबे समय से सर्वाइवल कैंसर से थी पीड़ित   

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):अपने बोल्ड लुक को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे को लेकर आज एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई. पूनम पांडे के मैनेजर ने एक खबर शेयर की, जिससे लोगों के होश उड़ गए, जिसमे उनके मैनेजर ने पूनम पांडे की मौत की पुष्टि की.

    32 साल की पूनम सर्वाइवल कैंसर से लंबे समय से पीड़ित थी

    बताया जा रहा है कि 32 साल की पूनम सर्वाइवल कैंसर से लंबे समय से पीड़ित थी, वहीं उनकी मौत की खबर सामने आते ही लोग शॉक हो गये.इस बात का खुलासा पूनम पांडे की टीम ने अपने बयान में किया है. सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है.

    पोस्ट में बताया गया है कि आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत ही मुश्किल

     इस पोस्ट में बताया गया है कि आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत ही मुश्किल है, यह समय हमारे लिए बहुत दुख का है. हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइवल कैंसर के हाथों को दिया है. इस दुख भरी घड़ी में हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट कर करते हैं, ताकि हम उनको प्यार से याद कर सके.वहीं इस पोस्ट के बाद इंस्टाग्राम पर यूजर्स कमेंट कर रहे है कि यह क्या मजाक है क्या यह कोई पब्लिसिटी स्टंड है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news