अब 99 रुपए में देख पाएंगे पीवीआर में फिल्में, इस दिन घटेगा टिकट का दाम   

    अब 99 रुपए में देख पाएंगे पीवीआर में फिल्में, इस दिन घटेगा टिकट का दाम   

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : कई लोग सिनेमा के दीवाने होते है. कइयों को सेनिमा घरों में जाकर फिल्में देखना काफी पसंद होता है. मगर आजकल के समय में जिस तरफ से पीवीआर, एलेक्स जैसे बड़ी जगहों पर टिकट्स और पॉपकॉर्न के दाम बढ़ गए है ऐसे में आम लोगों के लिए सिनेमा का लुफ्त उठाना मुश्किल हो गया है. ऐसे लोगों के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आई है आपको बता दें कि अब आप फिल्में 99 रुपए में देख पाएंगे. वो भी पीवीआर जैसे बड़े सिनेमा घरों में. अब जान ले कि ऑफर आपको किस दिन मिलेगा.

    इस दिन घटेगा दाम 

    इस ऑफर के बारे में आपको बता दें कि यह देशभर में 13 अक्टूबर को वैलिड रहेगा ऐसा इसलिए क्योंकि उसे दिन सिनेमा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस उपलक्ष में 13 अक्टूबर को देशभर में सभी सिनेमा घरों में टिकट के दाम काफी सस्ते हो जाएंगे. जवान ग़दर 2 जैसी हिट फिल्मों को आप मात्र 99 रुपए में देख पाएंगे. जिन लोगों को फिल्मों का शौक है वह इस तारीख से पहले अपने नजदीकी सिनेमा हॉल में टिकट बुक कर सकते हैं.

    सिनेमा घरों में टिकट महंगा 

    सिनेमा घर में पढ़ते टिकट और खास कर वहां पर खाने की सामग्री जैसे कि पॉपकॉर्न या कोल्ड ड्रिंक के बढ़ते दाम को लेकर पहले भी काफी बार चर्चा हो चुकी है सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर काफी ट्रोलिंग भी कर चुके हैं. ऐसी मांग भी उठी है कि सिनेमाघर में जो खाने की चीजों को लेकर दाम बढ़ाए गए हैं उसमें कटौती की जाए. जिस प्रकार आए दिन सिनेमा घरों में टिकट्स और पॉपकॉर्न के दाम बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में आम लोगों का सिनेमा घर जाकर फिल्म देखना मुश्किल  है. अब यह किसी लग्जरी चीजों से कम नहीं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news