महिरा खान ने पोस्ट किया अपना वेडिंग वीडियो, पिता और बेटा हाथ पकड़ कर ले गए स्टेज, मां की शादी में ईमोशनल हुआ बेटा 

    महिरा खान ने पोस्ट किया अपना वेडिंग वीडियो, पिता और बेटा हाथ पकड़ कर ले गए स्टेज, मां की शादी में ईमोशनल हुआ बेटा 

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : जालिमा सॉन्ग की लीड ऐक्ट्रिस महिरा खान ने हाल में ही दूसरी शादी कर ली है. जिसके बाद एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ झलक दिखाते रहती है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो को लोगों को काफी प्यार मिल रहा है. इस वीडियो की खास बात तो ये है कि महिरा खान के पहले पति से हुए उनके बेटे अपनी माँ का हाथ थाम खुद उन्हें स्टेज तक ले जा रहे थे. इस दौरान वो काफी ईमोशनल भी नजर आए. 

    माहिरा ने पोस्ट किया वीडियो 

    माहिरा खान ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की काफी प्यारी सी वीडियो शेयर की. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘मेरा शहजादा सलीम’. इस वीडियो में माहिरा व्हाइट कलर के आउटफिट में है. वही वेडिंग वेन्यू भी काफी खूबसूरत नजर आ रहा है. इस वीडियो का सबसे आकर्षक केंद्र तब रहा जो माहिरा को उनके पिता और उनका 13 साल का बेटा हाथ पकड़ स्टेज पर ला रहे थे. वह अपने बेटे के साथ ग्रैंड एंट्री करती हैं इसके बाद इस वीडियो के अंत में देखा जाता है कि कैसे सभी इमोशनल हो जाते हैं दूल्हा से लेकर परिवार वाले और यहां तक कि उनका बेटा भी रोने लगता है. लोग अब इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है. 

    जानिए कौन थे पहले पति 

    माहिरा खान की पहली शादी के बारे में बात करें तो इससे पहले 2007 में उन्होंने अली स्क्री से शादी की थी जो शादी काफी दिनों तक चली नहीं शादी की कुछ साल बाद ही यानी 2015 में दो रूम में अलग होने का फैसला ले लिया. हालांकि माहिरा और अली का एक बेटा भी है जिसकी उम्र 13 साल है. 2015 में शादी टूटने के बाद अब आखिरकार 2023 में उन्होंने जीवन की एक नई शुरुआत की है. इस खबर के सामने आने के बाद अब लोग इसपर बधाई दे रहे है.
     
    कौन है महिरा के प्रेजेंट पति 

    सलीम करीम के बारे में बात करें तो उनके बारे में बताया जा रहा है कि वह एक बिजनेसमैन है जिन्होंने सिम्पैसा के सीईओ के तौर पर बिजनेस वर्ल्ड में अपनी एक पहचान बनाई है. हालांकि सोशल मीडिया पर उनके बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं है. हम लोग भी इस बात को जानने की काफी इच्छा  रख रहे हैं कि आखिर इनकी लव स्टोरी क्या थी और दोनों कैसे मिले. कई बार दोनों को इवेंट्स के दौरान साथ में देखा गया है. मगर उस वक्त किसी को यह नहीं पता था कि आगे चलकर यह दोनों शादी करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news