OMG फिल्म साइन करने से पहले खिलाड़ी कुमार ने छोड़ा नॉन-वेज, जानिए किसके कहने पर एक्टर ने लिया निर्णय

    OMG फिल्म साइन करने  से पहले खिलाड़ी कुमार ने छोड़ा नॉन-वेज, जानिए किसके कहने पर एक्टर ने लिया निर्णय

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही अपनी सीक्वल फिल्म OMG 2 के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. बता दे कि इस फिल्म का पहला भाग 2012 में रिलीज हो गया था. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था. यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में है. वही खिलाड़ी कुमार ने इस फिल्म को लेकर एक खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई एक्टर की तारीफ कर रहा है. दरअसल अक्षय कुमार का कहना है कि उन्होंने OMG को साइन करने से पहले नॉन वेज खाना छोड़ दिया था. इस फिल्म के बाद अक्षय कुमार ने वेजीटेरियन खाना अपना लिया.

    जानिए किसके कहने पर अक्षय ने लिया निर्णय

    अपने इस फैसले को लेकर अक्षय कुमार बताते हैं कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनकी मां ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था. खिलाड़ी कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि OMG पार्ट वन में उन्होंने श्री कृष्ण का अवतार लिया था और अक्षय की मां श्री कृष्ण की परम भक्त है. जब अक्षय ने अपनी मां को अपने रोल के बारे में बताया तो उन्होंने अपने बेटे से कहा कि उन्हें भगवान द्वारा सिखाए गए सिद्धांतों का पालन करना चाहिए. तब से अक्षय कुमार में नॉनवेज को हाथ नहीं लगाया है. खिलाडी भैया ने ओएमजी फिल्म साइन की है तब से वह वेजिटेरियन हो गए हैं. उनकी इस पहल की हर कोई सरहना कर रहा है.

    फिल्म को लेकर दर्शकों का इंतेजार

    ये फिल्म सिनेमा घर में 11 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है. जिसके  बाद दर्शकों में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के टीजर को अच्छा रीस्पान्स मिल रहा है. आपको बताये कि OMG-2 में आस्तिक भक्त कांतिशरण मुत्गल की कहानी दिखाई गई है, जो भोलेनाथ की भक्ति में दिन-रात डूबा रहता है. उसका मानना है कि तकलीफ में यदि कोई भक्त अपने भगवान को पुकारता है, तो सारी बंदिशों को तोड़कर भगवान उसकी मदद के लिए खींचे चले आते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news