रांची में 31 दिसंबर को सजेगी महफिल, अक्षरा से लेकर अल्ताफ राजा तक बांधेंगे समा

    रांची में 31 दिसंबर को सजेगी महफिल, अक्षरा से लेकर अल्ताफ राजा तक बांधेंगे समा

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में 31 दिसंबर की शाम गायकों की मंडली सजने वाली है. बॉलीवुड सिंगर से लेकर भोजपूरी अदाकारों की मौजूदगी राजधानी रांची में रहेगी. ऐसे में 31 की शाम काफी रंगीन होने की उम्मीद है. बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं. 31 दिसंबर की शाम अक्षरा सिंह कांके रिसार्ट में लाइव परफॉर्मेंस देगी. वहीं, बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ राजा भी रांची में ही मौजूद रहेंगे. ऐसे में रांची वासियों का साल 2022 का अंतिम दिन काफी सुंदर बितेगा लेकिन लोगों को शो देखने के लिए पैसे चुकाने होंगे.

    इतने की है टिकट   

    बता दें कि लोगों को अक्षरा सिंह की लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए टुकट खरीदने होंगे. टिकट रिसॉर्ट के काउंटर से खरीद सकते हैं या Book My Show पर जाकर खरीद सकते हैं. सिंगल एंट्री के लिए 2499 रुपये देने होंगे. वहीं, कपल की एंट्री के लिए 3999 रुपये देने होंगे. बता दें कि इसमें ड्रिंक और डिनर की भी सुविधा होगी.

    Big Boss में जा चुकी है एक्ट्रेस

    बता दें कि अक्षरा सिंह ना सिर्फ भोजपूरी इंडस्ट्री में बल्कि पूरे भारत में काफी फेमस है. अक्षरा बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर भी हैं. अक्षरा अक्सर अपनी बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं, सोशल मीडिया में अक्षरा अपनी काफी वीडियो शेयर करती रहती हैं. वहीं, उनके फैन फॉलोइंग की बात करें तो अक्षरा के फैंस की कमी नहीं है.   

                                                    

                                                                                                  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news