Drishyam 2 Trailer Released : सस्पेंस के साथ खुलेगा सैम मर्डर केस की गुत्थी ! शानदार लग रहा ट्रेलर

    Drishyam 2 Trailer Released : सस्पेंस के साथ खुलेगा सैम मर्डर केस की गुत्थी ! शानदार लग रहा ट्रेलर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): Drishyam 2 Trailer : अजय देवगन की आने वाली फिल्म दृश्यम 2 का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर काफी सस्पेंस से भरा हुआ दिखाई दे रहा है. ट्रेलर लॉन्च से कुछ दिन पहले ही अजय देवगन ने दो पोस्टर और कई पुराने बिल्स शेयर किए थे.

    ट्रेलर में क्या है  

    ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के किरदार विजय सलगांवकर के साथ होती है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि सैम के लापता होने के 7 साल बाद भी पुलिस उसके परिवार को परेशान कर रही है. वहीं, अजय देवगन अपने पूरे परिवार को हौसला देते हैं कि बेवजह परेशान होने की जरूरत नहीं है. वहीं,  अक्षय खन्ना इंवेस्टिगेशन ऑफिसर की भूमिका में हैं जो इस केस की तह तक जाने का दम भरते नजर आ रहे हैं.

    तब्बू कहती है कि चौथ-फेल को कम मत आंकना

    ट्रेलर में पूर्व आईजी और सैम की मां तब्बू भी दिखाई देती है. वो अक्षय खन्ना से कहती है कि इस बार वो 'चौथे-फेल अनपढ़' को फिर से कम आंकने की गलती नहीं करेगी. इस दौरान परिवार को भी लॉक अप में दिखाया जाता है जहां अजय देवगन थोड़े परेशान नजर आते हैं. वहीं, ट्रेलर के अंत में अजय देवगन कहते सुनाई देते हैं कि मेरा नाम विजय सलगांवकर है और यही मेरा कॉन्फेसन है. बता दें कि यह फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news