सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्म में लेने से क्यों किया सलमान को मना, जानिए  

    सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्म में लेने से क्यों किया सलमान को मना, जानिए  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सूरज बड़जात्या हिन्दी फिल्मों के एक जाने-माने नाम हैं. उन्होंने बहुत सारी फिल्मों में काम किया है. फिल्म इंडस्ट्री में उनके और सलमान खान की दोस्ती की भी खूब चर्चा होती है. सलमान खान ने अपनी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ भी सूरज बड़जात्या के साथ ही की थी. और सूरज बड़जात्या की पिछली रिलीज फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ भी उन्होंने सलमान खान के साथ ही की थी. मगर, जब इसके बाद सूरज बड़जात्या अपनी अगली फिल्म बनाने जा रहे थे, तो सलमान ने उनसे उस फिल्म में काम करने की बात कही. मगर, सूरज ने सलमान को फिल्म में लेने से मना कर दिया.

    सूरज बड़जात्या हमेशा ही पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, विवाह, प्रेम रतन धन पायो, मैं प्रेम की दीवानी हूं, हम साथ-साथ हैं, जैसी फिल्मों के लिए सूरज जाने जाते हैं. इनमें से ज्यादा फिल्मों में सूरज और सलमान ने साथ काम किया है.

    ‘ऊंचाइयां’ में सलमान ने काम करने की कही थी बात

    सूरज बड़जात्या अब अपनी अगली फिल्म ‘ऊंचाइयां’ लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और डैनी जैसे सीनियर कलाकार हैं. मगर, जब इस फिल्म की कास्टिंग चल रही थी, तब सलमान ने सूरज से कहा था कि वो इस फिल्म में काम करना चाहते हैं. मगर, सूरज ने उन्हें मना कर दिया. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर सूरज बड़जात्या ने इस बात का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि सलमान इस फिल्म में काम करना चाहते थे, लेकिन ये फिल्म सीनियर सिटिज़न के बारे में है, और सलमान इसमें फिट नहीं बैठ रहे थे, इसलिए उन्होंने मना कर दिया. लेकिन जल्द ही वो सलमान के साथ किसी और फिल्म में काम जरुर करेंगे.

    ऊंचाइयां का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है तभी से धमाल मचा रहा है. लोग इस ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सलमान खान ने भी इस फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए सूरज बड़जात्या की जमकर तारीफ की.                    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news