अल्लु अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का बदला रिलीज डेट, रणवीर सिंह की ‘83’ के साथ नहीं होगा अब क्लैश

    अल्लु अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का बदला रिलीज डेट, रणवीर सिंह की ‘83’ के साथ नहीं होगा अब क्लैश

    रांची(RANCHI) : क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली साउथ के मेगास्टार अल्लु अर्जुन की फिल्म पुष्पा की रिलीज डेट बदल दी गई है. दरअसल, पहले यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रणवीर सिंह की फिल्म 83 के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन 83 के साथ क्लैश के चलते इस फिल्म का रिलीज डेट बदल दिया गया है. पुष्पा की बात करें तो इस फिल्म में अल्लु अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. पहले क्रिसमस पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को अब 17 दिसम्बर को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में अल्लु अर्जुन चंदन की लकड़ी के एक स्मगलर का किरदार निभाएंगे, जिसका नाम पुष्पा राज होता है.

    1983 वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेट टीम की कहानी है रणवीर की फिल्म “83”

    वहीं रणवीर की फिल्म 83, 1983 में वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की कहानी को दर्शाने वाली है, जिसमें रणवीर सिंह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. साथ में, दीपिका पादुकोण कपिलदेव की पत्नी रोमी देव का किरादर निभाती नजर आएंगी. इसके अलावा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, हार्डी संधु, ऐमी विर्क, बोमन ईरानी, ताहिर राज भसीन और शाकिब सलीम भी नजर आएंगे.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news